कारोबारदेश

Natural Ice Cream के Founder रघुनंदन कामथ ने 70 की उम्र में ली अपनी आखरी सांस, जाने उनकी कहानी

Natural Ice cream Founder : भारत में ‘आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाने वाले नेचुरल आइसक्रीम के फाउंडर का निधन हो गया। उन्होंने 70 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। बीते कुछ दिनों में वह बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने मुंबई के रिलायंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया एक पोस्ट जारी करते हुए कहा ‘हमारे संरक्षक और नेचुरल आइसक्रीम के फाउंडर स्वर्गीय श्री रघुनंदन कामत के निधन पर हमारी संवेदनाएं, वास्तव में हमारे लिए बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण दिन है।’

आपको बता दे की रघुनंदन कामत का जन्म कर्नाटक के मंगलूर के एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिताजी एक फल के दुकान चलाते थे। और कामत ने यहीं से बेहतरीन फल चुनने की कला सीखी। 14 साल की उम्र में उन्होंने भाई के होटल ‘गोकुल रिफ्रेशमेंट’ में काम करने लगे और पढ़ाई छोड़ दी यही उन्होंने अपने हाथ से फलों से निर्मित आइसक्रीम बनाना शुरू किया।

कब और कैसे शुरू हुई नेचुरल आइसक्रीम

नेचुरल आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन कामत ने नेचुरल आइसक्रीम की शुरुआत 1984 में मुंबई के जुहू कोलीवाडा में पहली नेचुरल आइसक्रीम की दुकान खोलकर शुरू की थी। शुरुआत में ग्राहकों का आकर्षित करने के लिए उन्होंने आइसक्रीम के साथ ‘पावभाजी’ बेचीं। वर्तमान में कंपनी की भारत में 15 राज्यों में 160 से भी ज्यादा दुकानें हैं। कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाने की कामत की यात्रा बहुत दिलचस्प रही है। आपको बता दे की कंपनी की मौजूदा अनुमानित कीमत 400 करोड रुपए से भी ज्यादा की है।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार ‘6 स्टाफ सदस्यों के साथ, कामत ने एक ऐसी यात्रा शुरू की जो नेचुरल आइसक्रीम की शुरुआत के साथ आइसक्रीम इंडस्ट्री को फिर से परिभाषित करेगी। जहां कोई भी ओरिजिनल आइसक्रीम का स्वाद ले सकता है उन्होंने अपना पहला आइसक्रीम पार्लर मुंबई के जूहू स्कीम के इलाके में खुला। जहां उन्होंने शुरुआत में केवल 12 फ्लेवर के साथ आइसक्रीम बनाने की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में उन्होंने कई अन्य फ्लेवर भी जोड़ कामत ने आइसक्रीम बनाने के लिए ताजा फल चीनी और दूध पर फोकस किया और आइसक्रीम की दुनिया में छा गए।’

रिपोर्ट के अनुसार नेचुरल आइसक्रीम की आज लगभग 300 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार है। इनके 15 अलग-अलग राज्यों में 165 से ज्यादा आउटलेट है। उनके टेंडर कोकोनट आइसक्रीम को ‘टेस्ट एटलस’ ने दुनिया के टॉप 100 सबसे बेहतरीन आइसक्रीम की लिस्ट में शामिल किया है। आज वह बेशक हमारे बीच नहीं रहे लेकिन वह कई ऐसे युवकों और व्यापारियों के लिए एक प्रेरणा है और हमेशा रहेंगे।

Related Articles

Back to top button