IPL 2024 Winner : भारत के लोकप्रिय खेल आईपीएल 2024 सीजन का समापन हो गया है और रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। ख़िताब मुकाबले में हैदराबाद को 8 विकेट चटका कर ट्रॉफी जीती। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने आखिरी बार 2014 में सीजन में खिताब जीता था और 10 साल बाद आखिरकार टीम खिताब को जितने में सफल रही। आपको बता दे इसका आधा श्रेय टीम के कोच गौतम गंभीर को भी जाता है। इस बार का पुरस्कार समारोह कुछ विशेष रहा। क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने पहली बार पिच एंड ग्राउंड अवार्ड देने का फैसला किया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में या पुरस्कार जीता है। जिन्हें इनाम के तौर पर 50 लाख रुपए मिलेंगे।
RINKU SINGH – CRAZY 😄🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 27, 2024
– The energy of KKR in IPL 2024. pic.twitter.com/ZMGtLJOjWX
आपको बता दे कि पिछले 2 सालों से आईपीएल में जीती हुई टीम को 20 करोड रुपए दिए जाते हैं। वहीं फाइनल में हारने वाली टीम की इनामी राशि में भी इज़ाफ़ा नहीं हुआ। पिछले साल यह राशि 12.5 करोड रुपए थी। जिसे उतना ही रखा गया। कोलकाता की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 करोड रुपए का चेक सौपा गया।
इस साल का आईपीएल सीजन बहुत ही ज्यादा खास रहा, क्योंकि इस सीजन में हमें कुछ ऐसे चीज देखने को मिली जो की रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज भी हुई। आईपीएल 2024 का सीजन अतुलनीय रहा है। इसमें एक T20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के के अलावा सबसे ज्यादा स्कोर, सबसे ज्यादा चेंज, सबसे ज्यादा बार 200 या इससे अधिक स्कोर जैसे कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड शामिल है। इस सीजन के रिकॉर्ड को आगे तोड़ना इसलिए मुश्किलें क्योंकि अगले साल मेगा ऑप्शन होगा और सारी टीम लगभग बदल जाएगी।
आईपीएल में खर्च होने वाली रकम को लेकर लीग हमेशा चर्चा में रहती है। टीम को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा कई और भी अवार्ड होते हैं। जिसमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले अवार्ड जैसे अवार्ड शामिल है। इन सभी अवार्ड में दी गई धनराशि अलग-अलग होती है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने एक नया अवार्ड पिक्चर ग्राउंड अवार्ड को भी शामिल किया। इसके विजेता को 50 लख रुपए दिए जाते हैं।




