खेल-खिलाड़ी

IND vs NZ 2nd T20: क्राइस्टचर्च में अभिषेक-संजू ने गेंदबाजों की उड़ाई नींद, 2 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 11/0, न्यूजीलैंड ने दिया 181 रन का लक्ष्य

क्राइस्टचर्च। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 180 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स और बेवोन जैकब्स के शानदार अर्धशतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम में चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को और मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को उतारा गया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने दो ओवर में बिना विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने के बावजूद वह पारी की शुरुआत करने नहीं उतरे।

भारत की पारी  

भारतीय टीम ने 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब भारतीय टीम की कोशिश शुरुआती विकेट बचाते हुए रन गति बनाए रखने की होगी। जबकि वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने के बावजूद वह पारी की शुरुआत करने नहीं उतरे।

फिलिप्स और जैकब्स ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी

ग्लेन फिलिप्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 70 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के और चार चौके शामिल रहे। वहीं, बेवोन जैकब्स ने 46 गेंदों पर 56 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने न्यूजीलैंड की पारी को गति दी और टीम 180 रन तक पहुंचने में सफल रही।

न्यूजीलैंड की पारी

कुल स्कोर: 20 ओवर में 180/5

ग्लेन फिलिप्स: 70 रन, 43 गेंद

बेवोन जैकब्स: 56 रन, 46 गेंद

मिचेल ब्रेसवेल: नाबाद 10 रन

मिचेल सेंटनेर: नाबाद 4 रन

भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, 2 विकेट

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए। प्रिंस यादव ने चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया। भुवनेश्वर कुमार को चार ओवर में 50 रन देकर एक सफलता मिली, जबकि रेड्डी ने तीन ओवर में 31 रन देकर एक विकेट झटका। अक्षर पटेल ने चार ओवर में 28 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। धीर ने एक ओवर में सात रन दिए।

Related Articles

Back to top button