दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी वाले संदेश लिखने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक ने दिल्ली मेट्रो और ट्रेन के अंदर धमकी भरे संदेश लिखे थे। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी अंकित गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। वह मामले की जांच की जा रही है।
#WATCH | Police arrest accused Ankit Goyal, 33 for writing death-threatening graffiti against Delhi CM Arvind Kejriwal at a metro station. The Metro Unit of Delhi Police had registered an FIR and was investigating the matter: Delhi Police
— ANI (@ANI) May 22, 2024
(CCTV visuals confirmed by Police) pic.twitter.com/p0Z8D1h16c
आरोपी ने मेट्रो स्टेशन और तीनों स्टेशन पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश लिखे थे। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संदेश की फोटो अपलोड की थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशन और स्टेशनों पर आरोपी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश लिखे। इस संदेशों को आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। संदेशों में केजरीवाल को दिल्ली छोड़ने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें तीन थप्पड़ की याद दिलाई गई। वह जो चुनाव से पहले लगाए गए थे। आरोपी ने लिखा की असली और वास्तविक थप्पड़ जल्दी सामने आएंगे।
स्टेशन पर लेकर संदेशों में आरोपी ने इंस्टाग्राम अकाउंट का विवरण भी किया, साथी 19 मई की तारीख का या अभी जिक्र किया है। एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री को दिल्ली छोड़ने के लिए कहा गया साथी कहा की अब उन्हें मुफ्त चीजों की जरूरत नहीं है। साथी अपने आवास पर 45 करोड रुपए खर्च करने की बात लिखी। इसके अलावा कई तरह के आपत्तिजनक संदेश लिखे गए जिसके फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए।




