देश

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई आई सामने

लखनऊ के महानगर में कल रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। अब इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस फुटेज में एक तेज रफ्तार कार सड़क पर सामने से आते दो युवकों को रौंदते हुए नजर आ रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर आरोपी और मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

महानगर पुलिस के अनुसार देर रात सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां दो लोग बुरी तरह घायलवस्था में पड़े मिले। दोनों को गंभीर हालत में समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। मरने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों मजदूर लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक पेशे से माली था और दूसरा किसी अस्पताल में काम करता था।

Related Articles

Back to top button