
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने देश से ईंधन बचत की अपील की थी, जिसका असर राजनेताओं के बीच भी दिखाई दे रहा है। कई सीएम और मंत्रियों ने अपना काफिला छोटा किया है, वहीं आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मेट्रो से सफर किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
प्रवेश वर्मा का सामने आया बयान
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “आज हम ही नहीं बल्कि दिल्ली सरकार के सभी अधिकारी और सचिवालय के कर्मचारी भी मेट्रो से आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जो अपील की है, उसे फॉलो करने की कोशिश पहले दिल्ली सरकार के लोग कर रहे हैं।




