देशबड़ी खबर

बिहार के सियासत की बड़ी खबर, श्रवण कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता

पटना: श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। जेडीयू विधायकों की बैठक में अंतिम फैसले के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया था। नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

जनता दल यूनाइटेड विधायक दल के नेता के तौर पर चयन का विधानसभा से नोटिफिकेशन जारी हो गया है। श्रवण कुमार नीतीश कुमार की जाति और उनके ही गृह जिले से आते हैं। बिहार के नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने 2025 के चुनाव में लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की है।

ऐसा माना जा रहा था कि श्रवण कुमार डिप्टी सीएम की रेस में भी थे लेकिन वे पिछड़ गए। उनकी जगह विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम बनाया गया। सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा थी जब निशांत कुमार ने पद लेने से मना कर दिया तब श्रवण कुमार को लगा कि उन्हें इसका लाभ मिल सकता है। लेकिन वे इस पद को पाने में सफल नहीं हो सके।

Related Articles

Back to top button