देश

Banda News : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चार की मौत

Banda News : यूपी के बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम समेत तीन की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। चारों बाइक सवार एक ही परिवार से हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी परिवार जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे, तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर इस हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर महिला को अस्पताल पहुँचाया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि, शवों को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button