उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अंबेडकरनगर के अकबरपुर में सनसनीखेज वारदात, मां ने ईंट से कुचलकर अपने ही 4 बच्चों को मार डाला

अंबेडकरनगरः उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक मां अपने ही चार बच्चों को बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक अकबरपुर में मां ने ईंट से कुचलकर चार मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई है। मामला मीरानपुर मोहल्ले का है।

हत्या के बाद से महिला फरार

प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि महिला का पति पिछले कई सालों से सऊदी अरब में रहकर वहीं नौकरी करता है। महिला के पति ने सऊदी में ही एक पाकिस्तानी महिला से निकाह (शादी) कर लिया है। इससे वह नाराज थी। पुलिस को आशंका है कि तनाव में आकर महिला ने अपने चार बच्चों को मार डाला और इसके बाद घर से फरार हो गई।

घर में मिले खून से लथपथ बच्चों के शव

पुलिस ने बताया कि मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है। मृतक बच्चे महरुआ निवासी नियाज के थे। परिवार मीरानपुर मोहल्ले में रहता था। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया था।

पुलिस जांच मे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि पति के दूसरे निकाह की बात जानकर महिला तनावग्रस्त रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए बनाई टीमें

अम्बेडकर नगर की एसएसपी प्राची सिंह ने मृतक बच्चों की उम्र 14 वर्ष, 12 वर्ष, 10 और 8 वर्ष थी। हमें सूचना मिली है कि 35 वर्षीय महिला अपने बच्चों को मारकर फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button