
Stock Market Highlights 15 June, 2026: अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते की घोषणा के बाद आज बाजार में शानदार माहौल देखने को मिला। सोमवार को बाजार ने बड़ी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। हालांकि, बाजार ने कारोबार के अंत में अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी। हफ्ते के पहले दिन, आज बीएसई सेंसेक्स 736.38 अंकों (0.97%) की बंपर बढ़त के साथ 76,264.33 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 231.00 अंकों (0.98 प्रतिशत) की जोरदार तेजी के साथ 23,853.90 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज एक समय सेंसेक्स 76,821.07 अंकों पर और निफ्टी 24,011.40 अंकों पर पहुंच गया था।



