देशबड़ी खबर

संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ, साहिल लोचब का आरोप- FIR दर्ज नहीं हो रही

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। वह जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान इस्तेमाल हुई पैलेट गन के पीड़ित साहिल लोचब को साथ लेकर डीसीपी ऑफिस आए थे। राहुल गांधी यह जानना चाहते हैं कि इस मामले में जांच अब तक कहां तक पहुंची है और पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है।

FIR दर्ज नहीं हो रही है- साहिल लोचब

पैलेट गन पीड़ित साहिल लोचब का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया है। राहुल और साहिल पहले कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए थे, लेकिन बाद में FIR दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में DCP ऑफिस गए। इस दौरान, राहुल गांधी ने पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी। कांग्रेस नेता ने पुलिस अधिकारियों से सीधे इस मामले पर बातचीत करने की कोशिश की, ताकि जांच की सही स्थिति सामने आ सके।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे हैं। FIR दर्ज होने तक वह वहीं रहेंगे।

Related Articles

Back to top button