देशबड़ी खबर

Prince Yadav Death : रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत, खान सर कोचिंग फायरिंग केस में थे फरार

बिहार की राजधानी पटना में खान ग्लोबल और ज्ञान बिंदु कोचिंग चलाने वाले देश के दो चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद सर के बीच (Khan Sir Vs Roshan Anand Sir:) विवाद में नया मोड़ आ गया है। रोशन आनंद सर के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पटना सन्न है। पुलिस ने कोचिंग इलाके पीरबहोर और कदमकुआं में एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर दिया है।

मृतक प्रिंस यादव खान सर की कोचिंग पर हमले में नामजद आरोपी थे, जोकि गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि तब से वह अपने 5-6 दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद बदहवास परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। नेपाल के साथ बिहार पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

रोशन आनंद सर मूलरूप से बिहार के सहरसा के रहने वाले हैं। पटना में ज्ञान बिंदु नाम से उनकी कोचिंग है। खान सर और रोशन आनंद सर के बीच पिछले काफी अरसे से विवाद बना है। हाल में खान सर की कोचिंग पर हमले की घटना सुर्खियों में बनी है। इस मामले में रोशन आंनद सर जेल में हैं। अपनी ही कोचिंग पर हमले की साजिश के आरोप में खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल कोर्ट से रोक लगी है।

इस बीच रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की मौत ने दो शिक्षकों के बीच के विवाद को और गरमा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पुलिस होटल में मौजूद युवकों के पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button