देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, तीन श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर हनुमान मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह गांव मानवत मार्ग पर स्थित है और छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर है।

एक अधिकारी ने बताया, “मंदिर के सभा-मंडप (बाहरी हॉल) की छत का हिस्सा करीब अपराह्न साढ़े तीन बजे गिर गया। पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेज दी हैं और बचाव अभियान जारी है। अब तक करीब 25 लोगों को मलबे के नीचे से बाहर निकाला जा चुका है।”

वहीं, पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी।

परिसर में मची चीख-पुकार, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

घटना के बाद परिसर में चीख-पुकार मच गई है और स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

Related Articles

Back to top button