देश

Prayagraj News: प्रयागराज में बड़ा हादसा, टैंकर की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत !

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दर्दनाक खाते की खबर निकल कर आ रही है। हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार हादसा सरायममरेज थाना इलाके के शोरूम पेट्रोल पंप के पास हुआ है जहाँ एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मर दी है। बाइक पर सवार 5 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के हैं जिसमें दो बेटे समेत माँ शामिल है।

सरायममरेज थाना इलाके के शोरूम पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 6:00 बजे टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर 8 माह की बच्ची समेत 5 लोग सवार थे टक्कर इतनी जोरदार थी की सभी की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवार किसी शादी में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है और चालक को पकड़ लिया है। घटना की सूचना परिजनों को भेज दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए।

Related Articles

Back to top button