उत्तर प्रदेश

“जिनका पैसा चोरी हुआ शायद उन्होंने सच्ची श्रद्धा और आस्था से दान नहीं किया”, राम मंदिर पर सतीश महाना का अजीब बयान

लखनऊ: राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के मामले में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का अजीब बयान सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। सतीश महाना ने कहा, “जिनका पैसा चोरी हुआ शायद उन्होंने सच्ची श्रद्धा और आस्था से दान नहीं किया। हमने पूरी आस्था से दान किया था, हमारा पैसा मंदिर में लगा है।”

कांग्रेस नेता दीपक सिंह का रिएक्शन भी आया

सतीश महाना के बयान के बाद कांग्रेस नेता दीपक सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। दीपक सिंह ने कहा, “अब तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी मान लिया है कि श्री राम मंदिर में चंदा चोरी हुई है।”

दीपक सिंह ने कहा, “वो (सतीश महाना) सौभाग्यशाली हैं कि उनके पैसे की चोरी नहीं हुई लेकिन किसी भी राज्य में विधानसभा अध्यक्ष सर्वोच्च होता है। उनके आदेश को अंतिम रूप से माना जाता है। अब तो सरकार को चंपत राय समेत तमाम चढ़ावा चोरों को जेल भेजें। राम के मंदिर को इन चढ़ावा चोरों से मुक्ति दिलाएं । क्योंकि इस राज्य ने ये किया था कि विधानसभा के अध्यक्ष के आदेश के बाद हाई कोर्ट के जज को तलब किया था। क्या विधानसभा अध्यक्ष के बयान के बाद चढ़ावा और चंदा चोर जेल नहीं जाएंगे? क्या मंदिर को चोरों से मुक्ति नहीं मिलेगी? ये बड़ा सवाल है।”

Related Articles

Back to top button