देश

परिसीमन बिल के समर्थन को लेकर सुप्रिया सुले ने न तो नकारा, न ही स्वीकार किया, कहा- नया बिल जब तक नहीं आ जाता तब तक हम कुछ नहीं कह सकते

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार की पार्टी NCP-SP बिल को समर्थन देने वाली है। इन अटकलों पर NCP-SP की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर पार्टी रुख साफ किया है।

सुप्रिया सुले ने कहा, पार्टी की भूमिका के संदर्भ में जो खबरें दिखाई जा रही हैं, वह सूत्रों के हवाले से है। पार्टी की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। नया बिल जब तक नहीं आ जाता, तब तक हम कुछ नहीं कह सकते।

उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक को हमने पूर्ण बहुमत के साथ पास किया है।” सुले ने कहा कि लोकसंख्या के आधार पर अगर परिसीमन होता है, तो यह दक्षिण भारत के राज्यों के साथ बड़ा अन्याय होगा। अमित शाह और किरेन रिजिजू की ओर से हर राज्य में 50 प्रतिशत फॉर्मूला का प्रस्ताव रखा गया था। इस फॉर्मूला से महाराष्ट्र में 48 से बढ़कर 72 सीटें हो जाएंगी।”

Related Articles

Back to top button