उत्तर प्रदेश

UPSC की तैयारी कर रहे मनीष की हत्या, GF के भाई ने टुकड़े करके रेलवे ट्रैक पर फेंका

Etawah Murder Case News: यूपी के इटावा जिले में 19 फरवरी को रेलवे ट्रैक से बोरी में बंद मिले क्षत-विक्षत शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते सुनियोजित तरीके से की गई थी। मृतक की पहचान मनीष यादव के रूप में हुई है, जो 18 फरवरी से लापता था। वह UPSC एग्जाम की तैयारी कर रहा था। पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि मनीष का प्रेम संबंध रामपुर में तैनात एक महिला ट्रेनी सिपाही से था। इस बात से नाराज युवती के भाई अभिषेक यादव (CRPF जवान) ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित रूप से मनीष का अपहरण किया, उसे गोली मार दी।

सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर फेंके

इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत दो फरार हैं। हत्या की पटकथा मर्यादा के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। मुख्य आरोपी अभिषेक यादव ने अपनी बहन के प्रेम संबंध को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था।

कोचिंग जाते वक्त मनीष को किया था अगवा

आरोप के मुताबिक, अभिषेक यादव ने 18 फरवरी की सुबह कोचिंग जा रहे मनीष को कार से अगवा किया। हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए उसे क्षत-विक्षत कर ट्रैक पर फेंक दिया गया। बॉडी के टुकड़े बरामद होने के बाद अब पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इटावा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार के मालिक दीपक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभिषेक और विपिन की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button