बड़ी खबरविदेश

Iran Israel War LIVE: ‘इजरायल-अमेरिका को पछताना पड़ेगा’, ईरान ने दी धमकी

Israel US Attack on Iran Live Update: अमेरिका-इजरायल और ईरान के एक्शन को लेकर पूरे Middle-East Asia में तनाव है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei हवाई हमले में मारे गए। यह न केवल ईरान की पब्लिक के लिए इंसाफ है, बल्कि सभी अमेरिकियों और विश्व भर के उन देशों के नागरिकों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके गिरोह ने मार डाला। हालांकि, ईरान की तरफ से इस दावे की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

बगदाद में ईरान के समर्थन में हुआ प्रदर्शन

दूसरी तरफ, ईरान के पड़ोसी इराक की राजधानी बगदाद में लोगों ने इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने हाथ में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, पूर्व हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और दिवंगत ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के पोस्टर लिए दिखाई दिए।

बीते 8 महीने में दूसरी बार ईरान पर हमला

गौरतलब है कि इन हमलों ने ईरान के मामलों में अमेरिकी दखल के एक चौंकाने वाले नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। यह पिछले 8 महीने में दूसरी बार है जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के खिलाफ सैन्य बल का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी अधिकारी का दावा है कि हमलों में जिन लोगों को निशाना बनाया गया, उनमें ईरान के नेतृत्व के सदस्य शामिल हैं। हालांकि, हमला कितना सफल रहा, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

भारत ने दोहराई संवाद और कूटनीति की बात

वहीं, भारत के कई लोग दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। ईरान की तरफ से जवाबी हमलों के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द कर दी गई थीं और इसी वजह से एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा है। इस बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इजरायल, ईरान, UAE, कतर, बहरीन और कुवैत के विदेश मंत्रियों से बात करके संवाद और कूटनीति के जरिए मसले का हल ढूंढने के आह्वान की बात को दोहराया है।

यहां पढ़ें मध्य-पूर्व में तनाव का एक-एक अपडेट।

Related Articles

Back to top button