उत्तर प्रदेश

वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने जीते 15 स्वर्ण पदक

मोहनलालगंज स्थित मिनी स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित जोनल महिला और पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सभी 15 भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक कामयाबी दर्ज की।

सब-जूनियर पुरुष वर्ग में 55 किग्रा में पीयूष यादव और 73 किग्रा में भविष्य जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग में 53 किग्रा में काजल, 58 किग्रा में चाहत मौर्या और 48 किग्रा में अरुंधती ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर पुरुष वर्ग में 60 किग्रा में हिमांशु यादव और 67 किग्रा में प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में 53 किग्रा में नेहा सिंह चौहान, 48 किग्रा में सपना और 58 किग्रा में उमा सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। सीनियर पुरुष वर्ग में 73 किग्रा में अभिषेक पाल और 82 किग्रा में सुहैल अहमद ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग में 53 किग्रा में सुनीता वर्मा, 48 किग्रा में दीक्षा सिंह और 58 किग्रा में लवली सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

Related Articles

Back to top button