उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर निषाद पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता बिजेंद्र त्रिपाठी ने भारत रत्न देने की उठाई मांग

लखनऊ। निषाद पार्टी ने पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर सहकारिता भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, राजमाता मालती देवी, कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉक्टर अमित निषाद, प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनि निषाद, बाबू राम निषाद रविंद्र मणि निषाद मौजूद रहे।

सहकारिता भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ता बिजेंद्र त्रिपाठी ने केंद्र सरकार से वीरांगना फूलन देवी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया था, इसलिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने फूलन देवी के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निषाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button