उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, “नवंबर में विधानसभा चुनाव की अफवाह फैला रही सरकार” बोले-तैयार है सपा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने की हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि, “नवंबर में चुनाव कराने की अफवाह सरकार ही फैला रही है”। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी टीमें गांव-गांव सर्वे कर रही हैं। ये जानने की कोशिश हो रही है कि अगर नवंबर में चुनाव हो जाएं तो कितनी सीटें जीतेंगे। यह पूरी कसरत इसलिए है, क्योंकि गेहूं की अगली सीजन में किसानों के लिए डीएपी खाद की भरपूर व्यवस्था नहीं हो पाएगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि, “2027 के चुनाव के लिए पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता तैयार है। इससे भी ज्यादा जनता चुनाव के लिए तैयार है। क्योंकि जिस तरह से मंहगाई बढ़ रही है। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। नौकरी और रोजगार का संकट सामने है। विदेश नीति विफल हो रही है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘2027 के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता तैयार हैं और इससे ज्यादा जनता चुनाव के लिए तैयार है. जिस तरीके से महंगाई बढ़ रही है, विदेश नीति विफल हो रही है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, नौकरी और रोज़गार नहीं है. उससे आम लोगों में नाराजगी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये सर्वे करा रहे हैं कि नवंबर में चुनाव हो जाए तो कितनी सीटें जीत जाएंगे। इनके लोग क्षेत्रों में सर्वे कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये भी दावा कि सरकार समय से पहले चुनाव नहीं कराएगी।

भगवान की एफआईआर का क्या करोगे 

अखिलेश यादव ने राम मंदिर मुद्दे में चढ़ावे विवाद को लेकर कहा कि हमारी और आपकी एफआईआर तो कानूनी है-संविधान वाली है। लेकिन भगवान की एफआईआर का क्या करोगे? वो तो बड़ी होगी। अखिलेश यादव चढ़ावे के मुद्दे पर लगातार सरकार पर हमलावर हैं। लगातार इस मुद्दे पर आक्रामक होकर हमले कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button