उत्तर प्रदेश

शक्ति वन में लगेंगे 27 हजार पौधे, फव्वारे और झूले, अकबर नगर की खाली भूमि पर 6 करोड़ से पार्क विकसित करेगा नगर निगम

कुकरैल नदी किनारे अकबर नगर ध्वस्त कर खाली हुई जमीन में शक्ति वन विकसित करने की जिम्मेदारी नगर निगम को मिली है। 3.6 हेक्टेयर में विकसित होने वाले इस वन में नगर निगम 27 हजार पौधे लगाएगा। इसमें फव्वारों के साथ ही बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। पार्क को विकसित करने में 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नगर निगम के अपर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया कि शक्ति वन को रिवर फ्रंट की तरह पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। रंग बिरंगे फूल इस पार्क की शोभा बढ़ाएंगे। पर्यटकों के आने-जाने के लिए सड़क, रोशनी के लिए फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी।

बैठने के लिए बेंच और वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग के अलावा टॉयलेट की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर निगम के वर्कआर्डर जारी कर दिया है। ठेकेदार फर्म नारायण इंटरप्राइजेज ने भूमि का समतलीकरण और मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया है। शक्ति वन पार्क को एक वर्ष में विकसित करने का लक्ष्य है। इसमें सुबह-शाम लोग सैर का आनंद ले सकेंगे।

ओपन जिम भी बनाया जाएगा

पार्क के बीचो-बीच एक बड़ा लॉन बनाया जाएगा। इसके अलावा सुबह शाम यहां टहलने वालों को व्यायाम करने के लिए ओपेन जिम भी बनेगा। पार्क से पर्यटक कुकरैल नदी का सुंदर नजारा ले सकेंगे। नदी किनारे सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाई जाएंगी। जहां खड़े होकर दर्शक हरियाली के बीच स्वच्छ वातावरण की अनुभूति करेंगे।

Related Articles

Back to top button