देश

Jharkhand News : पति के साथ निकली थी घूमने बाइक पर, कुछ दरिंद्रों ने किया स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप..

झारखंड के दुमका जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भारत भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। या शर्मनाक घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमहाट इलाके की है।

दरअसल पीड़िता अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने विदेशी महिला के साथ दरिंदगी की है। स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ शुक्रवार की देर रात गैंगरेप की घटना हुई है। एसपी पीतांबर सिंह खरवार के निर्देश पर पुलिस की एक टीम घटना की जांच में जुटी है थाने की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बाइक पर घूमने निकली थी महिला

जानकारी के मुताबिक स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी। वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी। देर रात में लोग हंसडीहा बाजार से पहले वे लोग एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की है।

Related Articles

Back to top button