देश

Mahakal Mandir Accident : महाकाल मंदिर में लगी आग, पुजारी सहित कई घायल, PM मोदी ने जताया दुःख !

Mahakal Mandir Accident : महाकाल का मंदिर की होली काफी लोकप्रिय है। मंदिर में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से होली खेलते है। होली के रंग में रंगे श्रधालुओ में भगदड़ मच गयी, जब मंदिर में आरती के दौरान आग लग गयी। इस घटना में मंदिर के पुजारी के साथ कई अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए। आग इस कदर फैली की कई लोग बुरी तरीके से घायल हो गए। जिन्हे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई श्रद्धालुओं को इंदौर के लिए रेफेर कर दिया गया है। इस घटना के जांच के आदेश समिति ने जारी कर दिया है।

इस घटना पर गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्या मंत्री मोहन यादव ने दुःख प्रगट किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने दुःख प्रगट करते हुए लिखा की ‘ज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.” इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने फ़ोन पर मध्य प्रदेश के मुख्या मंत्री मोहन यादव से घटना का जायजा लिया, और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा

एमपी के सीम मोहन यादव ने कहा की ‘महाकाल मंदिर की दुर्घटना अत्यंत दुखद है, भगवन की असीम अनुकम्पा से कोई भी बड़ी त्रासदी नहीं हुई है।’ इसके साथ ही सीम ने कहा की ‘ये एक खतरे की घंटी थी, हम ये पूरी तरह से सुनिश्चित करेंगे, की आगे भविस्य में ऐसी घटना न हो’ साथ ही सीम ने प्रशासन से कहा है की घ्याळो एक एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाये। जिससे इलाज में उनकी मदद हो।

महाकाल की आरती और होली है काफी लोकप्रिय

महाकालेश्वर मंदिर यानि भोले बाबा की होली दुनिया में काफी लोकप्रिय है। बोले बाबा के दरबार में होली का पर्व सबसे पहले मनाया जाता है। घटना उस वक्त की है जब मंदिर में भस्म आरती के दौरान, श्रद्धालुओं के अबीर उड़ने से, आग लग गयी। जिसमे मंदिर के पंडित घायल हो गए। आग फ़ैलाने से श्रदालुओ में भगदड़ मच गयी। जिसमे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इतिहास में महाकाल मंदिर की ये पहली घटना है।

Related Articles

Back to top button