मनोरंजन

क्या Parineeti Chopra देंगी ‘गुड न्यूज’? वीडियो देख फैंस बोले- ‘प्रेग्नेंट है परी’

बॉलीवुड से एक के बाद एक गुड न्यूज सुनाई दे रही है। पहले एक्ट्रेस यामी गौतम के प्रेग्नेंट होने की खबर आई। इसके बाद ऋचा चड्ढा ने भी फैंस को खुशखबरी सुना दी। फैंस अभी खुशी से झूम ही रहे थे कि दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने की खबर भी कंफर्म हुई है। इतनी सारी खुशियों के बीच अब हो सकता है जल्द ही एंटरटेनमेंट गलियों से आपको एक और गुड न्यूज मिल जाए।

दरअसल, अब हाल ही में शादी के बंधन में बंधी देसी गर्ल की बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने की रूमर्स उड़ रही है। परिणीति का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस के मन में उनके प्रेग्नेंट होने का शक पैदा हो गया।

Related Articles

Back to top button