मनोरंजन

क्या हो गया कंफर्म दीपिका पादुकोण है प्रेग्नेंट? रणवीर सिंह ने बताई डिलीवरी की डेट

बॉलीवुड की गलियारों में काफी दिनों से एक खबर हर तरफ छाई हुई थी, कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बनने वाले हैं। अब इन खबरों पर दीपिका और रणवीर ने अपनी मोहर लगा दी है। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ने अपने आने वाले बच्चों की जानकारी सभी के साथ शेयर कर दी है। दीपिका और रणवीर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह गुड न्यूज़ सभी को दी है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में जोड़ी ने सितंबर का महीना मेंशन किया है। इसका मतलब है, कि सितंबर में दीपिका अपनी पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। कपल के पोस्ट पर लिखा है। सितंबर 2024 दीपिका और रणवीर, इसके अलावा दीपिका ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

वही इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड स्टार से लेकर दीपिका रणवीर के फैंस ने उन्हें बधाई देने शुरू कर दिया है। कपल के चाहने वाले उनकी जिंदगी में आने वाली नई फेज को लेकर उन्हें भर भर कर बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button