देश

Delhi News : दिल्ली में घुसा तेंदुआ, कई पर किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल !

Delhi News : शहरो में कोई भी जानवर का घुसना न के बराबर है। लेकिन दिल्ली जैसे बड़े शहर में तेंदुआ के घुसने की खबर निकल के आ रही है। तेंदुए के घुसाने की खबर से इलाके में अफरातफरी मची पड़ी है। सूत्रों की माने तो तेंदुए ने कई लोगो पर हमला कर घ्याल कर दिया है।

रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली में बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुए के घुसने की खबर निकल के आ रही। इलाके में तेंदुआ होने से गाँव में अफरातफरी क माहौल बना हुआ है। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम, तेंदुए को पकड़ने में लगे हुए है। खबरो के मुताबिक सुबह 6 कब्जे के करीब तेंदुए की घुसाने की खबर से दहसत मच गयी। तेंदुए ने घर में घुस कर 3 लोगो पर हमला कर घायल कर दिया है।

मौके पर पुलिस टीम और वन विभाग को सूचन मिलते ही, तेंदुए को पकड़ने में लग गयी है। ये पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जिसमे दिल्ली में तेंदुए के घुसने की खबर आ रही है। पुलिस का कहना है की वन विभाग की टीम, तेंदुए को पकड़ने में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button