उत्तर प्रदेश

युवाओं और MSME के बीच गैप होगा खत्म, UPSDM और IIA ने मिलकर शुरू की नई स्किल पहल

प्रदेश में युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने और एमएसएमई सेक्टर की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देने के लिए नई पहल शुरू हुई है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के बीच हुई बैठक में उद्योग आधारित प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने पर सहमति बनी।

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने निर्देश दिए कि औद्योगिक संगठनों को प्रशिक्षण भागीदार के रूप में जोड़ा जाए, जिससे युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार कौशल मिल सके और प्रशिक्षण के बाद बेहतर प्लेसमेंट सुनिश्चित हो। बैठक में डिजिटल सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया। एपीआई आधारित डेटा एकीकरण के जरिए प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी सूचनाओं को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। इसके अलावा क्यूआर कोड आधारित प्रणाली से एमएसएमई, नियोक्ता और नौकरी चाहने वालों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से उद्योगों और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और प्रदेश में रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button