उत्तर प्रदेश

Ramadan 2026: अलविदा की नमाज पर पुराने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 बजे से लेकर नमाज की समाप्ति तक रहेगा लागू

रमजान माह के अंतिम जुमे पर अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसके चलते रूट डायवर्जन किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि 12:30 बजे आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा और 1 बजे टीले वाली मस्जिद पर नमाज अदा की जाएगी। दोपहर करीब 12 बजे से डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

इधर से न जाएं

– सीतापुर रोड से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रांसिग तिराहे से पक्के पुल (टीले वाली मस्जिद) की तरफ नहीं जाएंगे।

– पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से वाहन पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की तरफ नहीं जाएंगे।

– हरदोई रोड/बालागंज से बड़े इमामबाड़े व टीले वाली मस्जिद के तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

– कोनेश्वर चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

– नींबू पार्क (रूमीगेट चौकी) चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

– नींबू पार्क ओवरब्रिज से रूमी गेट की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

– चौक तिराहा से नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

– मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज, नींबू पार्क चौराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

– शाहमीना तिराहे से पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

– डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाली बस व अन्य वाहन पक्का पुल की तरफ नहीं जाएंगे।

– शाहमीना तिराहे से कैसरबाग होते हुए हरदोई रोड की तरफ जाने वाली रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जाएंगी।

इधर से जाएं

– वाहन डालीगंज क्रासिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नं-आठ निरालानगर से आईटी चौराहा की ओर से जाएंगे।

– वाहन बंधा रोड या नया पुल से होकर जा सकेंगे।

– वाहन कोनेश्वर मंदिर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जाएंगे।

– वाहन कोनेश्वर मंदिर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू), शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से नया पुल होकर जाएंगे।

– वाहन कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेंगे।

– वाहन ठाकुरगंज होकर जाएंगे।

– वाहन मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) होकर जाएंगे।

– वाहन चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे।

– वाहन मेडिकल कालेज या डालीगंज पुल, आईटी होकर जाएंगे।

– वाहन आईटी, कपूरथला, पुरनिया होकर जाएंगे।

– रोडवेज व सिटी बस शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगी।

Related Articles

Back to top button