उत्तर प्रदेश

मौलाना जर्जिस का हिंदू धर्म पर विवादित बयान, कहा- भगवान श्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज

यूपी के मौलाना जर्जिस ने हिंदू धर्म को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। दरअसल, मौलाना जर्जिस ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे। मौलाना ने अपने कुतर्क के लिए श्रीमद्भगवद्गीता का सहारा लिया और उसके श्लोक की गलत व्याख्या की। झारखंड में तकरीर करने पहुंचे मौलाना जर्जिस ने हिंदुओं की पूजा के तरीके पर भी सवाल उठाया। साथ ही, मौलाना ने सीएम योगी पर भी अटैक किया और कहा कि अगर वे हिंदू ग्रंथ पढ़ेंगे तो इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे। मौलाना जर्जिस का ये वीडियो बीते 23 जून की तकरीर का बताया जा रहा है।

मौलाना जर्जिस ने की श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक की गलत व्याख्या

मौलाना जर्जिस ने कहा था, ”हमारे भाई अगर बुरा ना मानें, तो कृष्ण जी भी पांचों वक्त की नमाज पढ़ा करते थे। यकीन ना आए, तो श्रीमद्भगवद्गीता के छठा अध्याय का दसवां मंत्र देख लीजिए। ‘योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः। एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः’, जिसमें कृष्ण जी अर्जुन से कह रहे हैं कि ऐ अर्जुन, ईश्वर की जब पूजा करो, तो पूरे शरीर का योग करो।”

हिंदू धर्म की पूजा को लेकर भी मौलाना ने उठाए सवाल

मौलाना जर्जिस ने आगे कहा कि योगी यूपी वाला नहीं। ‘योगी युञ्जीत सततमात्मानं…’ यानी पूरे शरीर का योग करो। यानी पूजा सिर्फ खड़े होकर नहीं, पूरे शरीर के साथ होनी चाहिए। और पूरे शरीर का योग होना चाहिए। आज हिंदू धर्म में चले जाइए, सिर्फ ऐसे हाथ उठाएंगे, ‘ओम नमः शिवाय’, बस हो गई पूजा। ये हिंदू-मुस्लिम, अगर ये अपनी किताबें पढ़ लें, जो योगी बड़े भक्त बनते हैं राम के, अगर अपनी किताबें पढ़ लें, तो यकीन मानिए इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे।

भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर भी दिया विवादित बयान

मौलाना जर्जिस ने ये भी कहा, ”इस्लाम, ये सिर्फ मुसलमानों का धर्म नहीं, ये उनका भी धर्म है। इसी दीन और इसी धर्म को रामचंद्र जी ने भी पेश किया है, कृष्ण जी ने भी पेश किया है। ये सिर्फ मुसलमानों का नहीं है।”

मौलाना जर्जिस की जीभ काटने पर 10 लाख के इनाम का ऐलान

मौलाना के भड़काऊ  बयान पर हिंदू धर्मांचार्य की भी तीखी प्रतिक्रिया आई है। अयोध्या के महंत विष्णु दास ने मौलाना जर्जिस का जीभ काटकर लाने वालों को 10 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। जर्जिस से पहले मौलाना अरशद मदनी ने अयोध्या को लेकर विवादित बयान दिया था। मदनी ने कहा था कि आज अयोध्या कोई नहीं आता जाता, कोर्ट ने आस्था की बुनियाद पर फैसला दिया था।

Related Articles

Back to top button