उत्तर प्रदेश

मनरेगा का बकाया भुगतान न हुआ तो होगा प्रदेशव्यापी आन्दोलन : अजय राय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मनरेगा मजदूरों और राज्य कर्मियों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि अकुशल व कुशल मजदूरी तथा सामग्री मद समेत लगभग 1600 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर 10 दिनों के भीतर भुगतान न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

राजधानी माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा होली से पहले मजदूरों, मिस्त्रियों, महिला मेट और आपूर्ति कर्ताओं को भुगतान न होना सरकार की संवेदनहीनता दर्शाता है। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पूर्व में घोषित सुविधाएं भी लागू नहीं की गईं। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आरपी गौतम ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर के चौरी-चौरा में प्रस्तावित दलित सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहा था, उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोक दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली के मद्देनजर कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी गई है। लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए उन्होंने कहा कि अनुमति लेकर सभा करना असंवैधानिक नहीं हो सकता। सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button