उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के कार्यकर्ता, पुलिस से शिकायत

लखनऊ। बुधवार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर नाराजगी जताई है। पोस्ट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने राज साहनी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक व X) पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा भ्रामक और चरित्र हनन करने वाला दुष्प्रचार फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की जाए।

उन्होंने मामले से संबंधित सारे सबूत और सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट्स पुलिस को शेयर किये हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस नें ऐसे लोगों पर कार्यवाई नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। राज साहनी ने कहा कि हमारी भावनाएं अखिलेश यादव और उनके परिवार से सीधे जुड़ी हैं। एक बेटी के खिलाफ इतने गंभीर और निराधार आरोप लगाना बेहदशर्मनाक है।

अगर सत्ता पक्ष के किसी नेता पर कोई छोटी सी भी टिप्पणी कर देता है, तो उसके ऊपर तत्काल कार्रवाई हो जाती है। मगर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी का सोशल मीडिया पर चरित्र हनन किया जा रहा है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button