ओपिनियन

UP News: सीएम योगी ने कहा “इस बार 400 का आकड़ा पार”,देश संविधान से चलेगा न की मुस्लिम पर्सनल लॉ से

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि बीते 10 वर्षो में मोदी सरकार ने जनकल्याण विकास और देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किया। इसके आधार पर भाजपा एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा। देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान से चलेगा। मुस्लिम पर्सनल लॉ और शरिया से नहीं चलेगा।

आगे कहते हुए योगी आदित्य नाथ ने कहा 10 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए गए। शौचालय का निर्माण कराया गया। गरीब जनता को घर दिए गए। इस दौरान देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त हुई। देश का सम्मान बड़ा।

उन्होंने इंडिया गठबंधन के लोगों द्वारा संविधान बदलने का आरोप लगाने पर कहा कि कांग्रेस ने देश पर आपातकाल ठोकर संविधान का उल्लंघन किया। संविधान के सर्वाधिक चोट कांग्रेस ने पहुंचाई है।

Related Articles

Back to top button