देश

Delhi News:नरेला औद्योगिक क्षेत्र फैक्ट्री में लगी भीषड़ आग, छह घायल, तीन की मौत !

Delhi News : दिल्ली के नरेला उद्योग औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि इससे भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। दरसल खबरों के मुताबिक नरेला औद्योगिक इलाके में एक फैक्ट्री में शनिवार को 3:30 बजे भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी आग में फंसे 9 कर्मचारियों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की पहचान श्याम, राम सिंह और वीरपाल के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है क्या घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया। आग लगने का कारण यह बताया जा रहा है की फैक्ट्री में एक गैस पाइपलाइन फटने की वजह से भीषण आग लग गई। आग लगने से कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीन को इलाज के दौरान मृत्यु घोषित कर दिया और 6 लोगों का इलाज अभी चल रहा है। डॉक्टरों ने 6 लोगों की हालत गंभीर बताई है। उसके साथ थी पुलिस ने यह भी बताया कि आग लगने के दौरान कुछ लोग भागने की वजह से अत्यधिक घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button