खेल-खिलाड़ीदेश

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल लीजेंड सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच

Sunil Chhetri Retirement : भारत में सबसे ज्यादा पसंदीदा खेल क्रिकेट है। क्रिकेट के बाद अगर कोई खेल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो वो है फुटबॉल। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी। आपको बता दे कि भारतीय फुटबॉल में सुनील छेत्री एक जाने-माने खिलाड़ी है उनके संन्यास की खबर बाहर आने के बाद फुटबॉल प्रेमी भावुक हो गए है।

रिपोर्ट के मुताबिक सुनील छेत्री के संन्यास लेने पर बीसीसीआई ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, इसके साथ ही बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल यानि एक्स पर लिखते हुए कहा “आपका करियर असाधारण से कम नहीं रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं।”

सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर की शुरुआत 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी थे। उनके नाम पर 94 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोन मेसी के बाद सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। सुनील छेत्री को 2011 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

सुनील छेत्री ने अपने करियर में कुल 515 फुटबॉल मैच खेले हैं। जिसमें में से अंतरराष्ट्रीय डेढ़ सौ मैचेस से साथ क्लब में 365 फुटबॉल मैच खेले हैं। इसके साथ ही सुनील छेत्री ने 515 माचो में 252 गोल किये है। सुनील छेत्री को भारत का क्रिस्टियानो रोनाल्डो कहा जाता है। इसके साथ इन्होंने फुटबॉल में अपने दमदार परफॉर्मेंस से कई सारे फुटबॉल मैचेस में जीत हासिल की है।

Related Articles

Back to top button