देश

Lucknow News: दूसरी युवती का कॉल आने पर प्रेमिका ने प्रेमी का चिमटे से फोड़ा सिर

राजधानी के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यंहा एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था तभी अचानक से उसके मोबाइल पर किसी अन्य महिला का फोन आ गया. जिसे देखकर प्रेमिका तिलमिला पड़ी। इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी से मोबाइल छीन उसकी पिटाई कर दी। प्रेमी ने यह आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

निगोहां निवासी युवक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रह था। लिखित शिकायत में प्रेमी ने बताया कि रविवार को उसने एक नया मोबाइल खरीदा था। मोबाइल खरीदने की खुशी में वह प्रेमिका से मिलने उसकी बहन के घर पहुंच गया। तभी प्रेमी के मोबाइल पर एक महिला की कॉल आ गई। जिसके बाद प्रेमी महिला से बातचीत करने लगा। यह देखकर प्रेमिका तिलमिला पड़ी और उसका पारा चढ़ गया और प्रेमी की चिमटे से पिटाई कर दी।

Related Articles

Back to top button