देश

Delhi Airport : ‘परमाणु बम से उड़ा देंगे’, दो यात्रियों ने दी धमकी, पुलिस की गिरफ्त में !

Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दो यात्रियों ने एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ने की धमकी दी। इसके बाद से पुलिस दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज़ कर लिया था। ये घटना पांच अप्रैल की बताई जा रही है। इसके साथ ही दोनों यात्रियों की पहचान हो गयी है। एक का नाम जिग्नेश मालानी और दूसरे का नाम कश्यप कुमार लालानी है, दोनों यात्री गुजरात के राजकोट के रहने वाले है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी और कहाँ की दोनों यात्री यानि कश्यप कुमार लालानी और जिग्नेश मालानी है। दोनों ने एयरलाइन की जांच के ऊपर सवाल खड़े किये थे। दोनों यात्रियों की पूछताछ में पता चला की, अकाशा एयरलाइन में चढ़ते वक्त एक सिक्योरिटी चेकिंग, जिसे सेकेंडरी लैडर प्वाइंट सिक्योरिटी (SLPC) कहा जाता है। उसके दौरान ही यात्रियों की झड़प एयरलाइन के स्टाफ से हो गयी।

एयरलाइन में चढ़ते वक्त दूसरी चेकिंग के लिए दोनों यात्रियों को एक तरफ किया गया। चेकिंग के दौरान जिग्नेश मालानी और कश्यप कुमार लालानी ने सिक्योरिटी चेक कर रहे व्यक्ति से कहा की, ये सब तो पहले हो चूका है तो फिर से क्यों। इस पर सिक्योरिटी चेक करे, व्यक्ति ने कहा की सर ये हमारी ड्यूटी है। इस पर कश्यप कुमार लालानी और जिग्नेश मालानी कहा की क्या कर लोगे, हम परमाणु लेके जा रहे है।

इस व्ख्या के बाद यात्रियों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली गयी है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button