देश

Condom Politics : वोट के लिए पैसे-शराब नहीं, बांटे जा रहे कंडोम..

चुनाव में वोटर्स को लुभाने के लिए राकनीतिक पार्टियां सभी तरह के पैंतरे अपनाती है. कई बार वोट बैंक तैयार करने के लिए शराब पैसे बांटे जाने की जानकारी भी सामने आती है. लेकिन इस बार आंध्र प्रदेश में चुनाव से पहले पैसे या शराब नहीं बल्कि पार्टी का चुनाव चिन्ह बनवाकर कंडोम बांटे जा रहे हैं.

इन दो पार्टियों पर लगा आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की ओर से कंडोम बांटे जा रहे हैं जिन पर उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न छपा हुआ है. बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी कंडोम बांट रहे हैं. हालांकि, इसे लेकर दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे पर सवाल उठाए हैं. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

Related Articles

Back to top button