
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है। लखीसराय में वोटिंग के दौरान हंगामा हुआ, इस दौरान विजय सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी की घटना हुई। घटना को लेकर विजय सिन्हा ने आरजेडी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के गुंडों ने हमला किया है। अभी सत्ता में आए नहीं कि गुंडागर्दी शुरू हो गई।
खबर अपडेट हो रही है….




