देशबड़ी खबर

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला : स्कूलों और धार्मिक स्थलों के करीब स्थित 717 शराब की दुकानें होंगी बंद

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए राज्य में चल रही शराब की 717 खुदरा दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर बंद करने का आदेश दिया है। ये सभी दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में स्थित हैं। मुख्यमंत्री के इस फैसले की जानकारी सूचना और जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर), चेन्नई ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है।

तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) वर्तमान में राज्य में कुल 4,765 शराब की खुदरा दुकानों का संचालन कर रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर किये गये विशेष सर्वेक्षण में पाया गया कि इनमें से 717 दुकानें ऐसी जगहों पर संचालित हो रही हैं, जिससे आम जनता और छात्रों को असुविधा हो रही थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, धार्मिक स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें, शिक्षण संस्थानों के करीब की 186 दुकानें और बस स्टैंडों के निकट स्थित 255 दुकानों को बंद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि इन सभी चिह्नित दुकानों को आगामी दो हफ्तों के भीतर पूरी तरह से बंद कर दिया जाए।

Related Articles

Back to top button