देश

Barauni- Gwalior Express : ट्रेन में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस की नींद उडी, खंगाली गयी पूरी ट्रेन !

Barauni- Gwalior Express : ट्रेन में बम मिलने की सूचना से यात्रियों संग, पुलिस की भी नींद उड़ गयी। सूत्रों की माने तो बरौनी से ग्वालियर जा रही एक्सप्रेस में, सुबह पुलिस को ट्रैन में बम होने की सुचना मिली। जिसके बाद से पुलिस हरकत में आ गयी और एक्सप्रेस को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर, रोक कर पुरे बोगी की जांच की गयी। हलाकि सुचना गलत साबित हुई। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

रिपोर्ट्स की माने तो, पुलिस को सुबह करीब 9 बजे एक सूचना मिलती है की बरौनी से ग्वालियर जा रही एक्सप्रेस में बम होने की आशंका है। इस सुचना के मिलने के तत्पश्चात पुलिस हरकत में आ गयी और काफी बड़ी मात्रा में,, डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजल दस्ते के साथ पहुंच कर, ट्रेन को बाराबंकी के स्टेशन पर रोक लिया गया। बाराबंकी स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक ट्रेन को रोक कर जांच की गयी। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के हर एक बोगी की बारीकी से जांच की गयी। इस जांच के दौरान यात्री में एक खौफ का माहौल बना हुआ था। करीब 50 मिनट तक चले इस जांच में, आखिरकार पुलिस को दी गयी सूचना गलत साबित हुई।

पुलिस अदिकारियों ने मीडिया रिपोर्ट में कहा की हमें जो सूचना मिली थी वो गलत साबित हुई। जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। इसके साथ रेलवे ट्रैक पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूचना देने वाले के खिलाफ जच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button