देश

Accident: आगरा-लखनऊ Expressway पर खड़े ट्रक में घुसी कार, चार युवकों की मौत..

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ करहल ने कार में फंसे शव निकलवाने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया है। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतकों की पहचान जिसान पुत्र अब्दुल, आदिल निवासी रामनगर लाइन गार्डन रिच कोलकाता, अमन-हसन पुत्र नौसाद के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही एक कार माइल स्टोन 97 किमी पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलते ही सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीँ परिवार वालों को भी मामले की जानकारी दी गई। घटना का पता चलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button