ओपिनियन

बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुआ यह कद्दावर सांसद, मायावती की मुश्किलें बढ़ीं..

नेताओं एक दल से दूसरे दल में जाने का दौर तो चुनाव शंखनाद से पहले ही शुरू हो गया था. अब चाहे नीतीश कुमार हो या जयंत चौधरी या फिर कई और छोटे दलों के नेता जो अपनी पार्टी या महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी या एनडीए में जाते हुए दिख रहे हैं. अब इसी कड़ी में अम्बेडकर सीट से लोकसभा सांसद रितेश पाण्डे भी जुड़ गए हैं. रितेश पांडे ने आज सुबह 25 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. बसपा से इस्तीफ़ा देकर रितेश पांडे भाजपा में शामिल हो गए हैं.

अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करने वाली मायावती अब खुद अकेली पड़ती दिखाई दे रही हैं. रितेश पांडे ने मायावती को चिट्ठी लिखकर यह जानकारी दी कि, उन्होंने पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षा की वजह से त्यागपत्र दिया है.रविवार दोपहर रितेश पांडे ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और अन्य बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्य्ता ली. पिछले कई दिनों से उनके बीएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की खबर आ रही थी. दरअसल 9 फरवरी को पं मोदी ने अलग अलग दलों के कई सांसदों के साथ लंच किया था जिनमे से एक रितेश पांडे भी थे.

Related Articles

Back to top button