देशबड़ी खबर

रायपुर: महिला समेत 2 नक्सली गिरफ्तार, ऑटोमैटिक रिवॉल्वर जब्त, शहर से चला रहे थे अपना नेटवर्क

छत्सीगढ़ की राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में पकड़े गए नक्सली दंपत्ति मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नक्सली दंपत्ति के पास से ऑटोमैटिक रिवॉल्वर जब्त हुई है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

SIA ने दोनों को किया गिरफ्तार

ये दोनों नक्सली शहर में अपना नेटवर्क संचालित कर रहे थे। दोनों मूल रूप से बीजापुर के गंगालूर इलाके के रहने वाले हैं। जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और कमला कुरसम (27) को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने गिरफ्तार किया है।

3 दिन की रिमांड पर लिए गए आरोपी

महिला नक्सली कमला कुरसम को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुरुष नक्सली जग्गू उर्फ रमेश कुरसम पुलिस रिमांड पर है। SIA ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। एसआईए की टीम पूछताछ कर रही है। डीडी नगर थाने में UNPA अधिनियम के तहत दोनों पर FIR दर्ज की गई है।

रायपुर पुलिस पर खड़े हुए सवाल

रायपुर में महिला समेत 2 नक्सली पकड़े जाने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। रायपुर पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जंगल से भागकर रायपुर में नाम बदलकर किराए के मकान लेकर नक्सली रह रहे थे।

स्थानीय पुलिस को गिरफ्तारी की नहीं थी जानकारी

किरायेदारों की जानकारी पुलिस थाने में देने वाले आदेश की पोल खुल गई है। डीडी नगर इलाके में जग्गू और कमला नामक नक्सलियों की गिरफ्तारी से अब पुलिस पर ही कई सवाल उठ रहे हैं। थाना पुलिस समेत आलाधिकारियों को नक्सलियों की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी। SIA ने नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button