इन दोनों साउथ अभिनेता सूर्या की दो फिल्में बहुत ज्यादा चर्चा में है। इनमें से एक ‘कंगुवा’ और दूसरी है अस्थाई शीर्षक वाली ‘Surya 44‘ है जिसका अभी तक शीर्षक तय नहीं किया गया है, और इसी सिलसिले में इस बार सूर्य 44 का नया अपडेट निकलकर सामने आया है।
खबरों के मुताबिक सूर्य 44 का इन दोनों अंडमान में शूट चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के पहले हफ्ते तक अंडमान में शूट का काम खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद फिल्म की टीम ऊटी के लिए निकल जाएगी जहा पर काम चल रहा है। आपको बता दे ‘सूर्या 44’ से गानों को शूट कर लिया गया है।
आपको बता दे कि ‘सूर्या 44’ के निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज द्वारा किया जा रहा है यह पहला मौका है जब सूर्या और कार्तिक सुब्बाराज एक साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म में सूर्या के साथ-साथ अभिनेत्री पूजा हेगडे मुख्या किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा जयराम, करुणा करण और जोजू जॉर्ज भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण 2D एंटरटेनमेंट और स्टोन बेंच फिल्म द्वारा किया जा रहा है और यह फिल्म फैंस को जल्दी ही सिनेमाघर में देखने को मिलेगी।




