मनोरंजन

Navratri Song: पवन सिंह के देवी गीत ‘मईया के आरती’ ने मचाया धमाल,127 मिलियन व्यूज पार

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का देवी गीत ‘मईया के आरती’ यूट्यूब पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इस भक्ति गीत ने अब तक 127 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं, जो इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है। दर्शकों के बीच यह गीत लगातार पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर हो रहा है।

‘मईया के आरती’ गीत में पवन सिंह की दमदार आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति ने भक्तों का दिल जीत लिया है। इस गीत के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि संगीत श्याम-आजाद की जोड़ी ने तैयार किया है। गाने की रिकॉर्डिंग राकेश शर्मा ने की है और म्यूजिक प्रोग्रामिंग शिशिर पांडेय ने की है।

यह गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। भक्ति से भरपूर यह देवी गीत खास तौर पर नवरात्र और धार्मिक अवसरों पर काफी सुना जाता है। पवन सिंह की आवाज और भक्ति भाव से भरे बोलों ने इस गीत को भोजपुरी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

म्यूजिक कंपनी ने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया है और लोगों से चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील की है। लगातार बढ़ते व्यूज यह साबित करते हैं कि भोजपुरी भक्ति गीतों की लोकप्रियता दर्शकों के बीच आज भी बरकरार है।

Related Articles

Back to top button