कारोबार

12,499 रुपये में मिल रहा Samsung का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन

Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत में बड़ी कटौती कर दी गई है। दक्षिण कोरियाई ब्रांड का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने इस फोन को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरे जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, फोन के बैक में वीगन लेदर वाली फिनिशिंग दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

Samsung Galaxy F70e 5G पर ऑफर

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में सैमसंग के इस फोन को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 15,499 रुपये में आता है।

फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में सैमसंग के इस फोन को 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत में 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 700 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं, 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy F70e के फीचर्स

यह फोन 6.74 इंच के PLC LCD डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने फोन में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Samsung Galaxy F70e फीचर्स
डिस्प्ले 6.74 इंच LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, One UI 8

Samsung Galaxy F70e 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP के मेन कैमरे के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर का सपोर्ट दिया गया है।

Related Articles

Back to top button