उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी में अप्रैल से शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18000 रुपये, अनुदेशकों को भी तोहफा, CM योगी ने विधानसभा में किया ऐलान

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शिक्षा मित्रों को 18 हजार रुपये और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये महीना देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि यूपी में काफी लंबी समय से शिक्षा मित्र और अनुदेशक सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब सीएम योगी ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है।

यूपी में कितने शिक्षा मित्र?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में करीब 1 लाख 43 हजार शिक्षा मित्र हैं। बसपा प्रमुख मायावती की सरकार ने अपने शासन काल में शिक्षा मित्र की ट्रेनिंग दी थी। साल 2012 में अखिलेश सरकार ने इन्हें सहायक शिक्षक बना दिया था हालांकि, अखिलेश सरकार का ये आदेश हाई कोर्ट में चैलेंज हो गया था क्योंकि RTE एक्ट के तहत सहायक शिक्षक को TET पास करना जरूरी था।

सहायक शिक्षकों की भर्ती रद्द हो गई थी

इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को सही माना था और यूपी में सहायक शिक्षकों की भर्ती रद्द हो गई थी। इसके बाद ये सभी 1 लाख 43 हजार सहायक शिक्षक यूपी के स्कूलों में शिक्षा मित्र बन गए और इन्हें 10 हजार रुपये महीना दिया जाने लगा जबकि सहायक शिक्षक के तौर पर इन्हें 50 हजार रुपये महीना मिलता था।

अनुदेशकों को भी फायदा

वहीं, अनुदेशकों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में जूनियर हाई स्कूल में और 24 हजार से ज्यादा अनुदेशक मौजूद हैं। ये संविदा पर हैं और इन्हें 7 हजार रुपये महीने सैलरी के तौर पर मिलती है। हालांकि, विधानसभा में सीएम योगी ने ऐलान किया है कि इन अनुदेशकों को अब 17 हजार रुपये महीना मिला करेगा।

Related Articles

Back to top button