उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

CM योगी ने सहारनपुर से ‘स्कूल चलो अभियान 2026’ के दूसरे चरण की शुरुआत, 613 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर से राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा को सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला बताते हुए प्रदेशवासियों से अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि आदिशक्ति मां शाकुम्भरी देवी की कृपा से अभिसिंचित सहारनपुर से शिक्षा, संस्कार और विकास के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के दूसरे चरण के तहत नन्हें विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित की गई। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 613 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा और विकास से जुड़ी ये पहलें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई गति देंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए, क्योंकि किसी बच्चे का शिक्षा से दूर रहना केवल उसके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की क्षति है।

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, शिक्षकों, सांसदों, विधायकों और समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाएं और प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करें।

स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य

‘स्कूल चलो अभियान-2026’ का मकसद प्रदेश के प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है। दूसरे चरण के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के सभी वर्गों से अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button