प्रभावी बूथ समितियों में संगठन की शक्ति समाहित है: धर्मपाल सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को काशी क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक को सुल्तानपुर में संबोधित किया। संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के साथ आगामी पंचायत चुनाव पर मंत्रणा की गई। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए इकाई के रूप में काम करने का मंत्र देते हुए अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा की और बूथ समिति गठन सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर बारीकी से पूछताछ की। कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया है। कार्यकर्ता ही संगठन का मेरूदंड है। प्रभावी बूथ समितियों में संगठन की शक्ति समाहित है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पंचायत चुनाव होने वाले है। ऐसे में प्रत्येक बूथ पर प्रभावी बूथ समितियों के निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण करना है। बूथ समितियों के ऊजार्वान कार्यकर्ता चुनाव में बूथ पर अभेद्य व्यूह रचना के साथ घर-घर सतत सम्पर्क व सतत संवाद का माध्यम है।
इसलिए हम कह सकते है कि प्रभावी व सक्रिय बूथ समिति ही विजय का आधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपकर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि बूथ पर प्रत्येक परिवार के साथ हमें परिवार के सदस्य की तरह जुड़ना है। हर सुख-दुख में हमें साथ रहना है। हर कार्यक्रम और अभियान से सभी को जोड़ने का प्रयास करना है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक जाति, वर्ग तथा व्यक्ति का सम्मान सुरक्षित है। भाजपा में अपनी योग्यता के आधार पर कोई भी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष सहित किसी भी पद पर पहुंच सकता है। जबकि सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों में उनके परिवार या उनके चहेतों के लिए पद आरक्षित है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण तथा आत्मनिर्भर वैभवशाली राष्ट्र निर्माण भाजपा का संकल्प है। जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस के ऐजेंडे में सैफई परिवार, नेहरू गांधी परिवार की राजनैतिक विरासत बचाने की जद्दोजहद है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा के मंच से भू-माफिया कहा गया। सपा ने बार-बार बाबा साहेब का अपमान किया। सपा की सरकार में अनुसूचित जाति वर्ग को प्रताड़ित किया गया, उनके मकान, जमीन, खेत, खलिहानों पर कब्जे किए गए। सपा सरकार में मां, बहन, बेटियां असुरक्षित थी। तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद के ऐजेंडे पर चलने वाली सपा सरकार के समय प्रदेश को जंगलराज बना दिया गया। बूथों पर कब्जा करने के लिए कुख्यात रही सपा के पास अब सिर्फ झूठ और फरेब का ऐजेंडा है।
उन्होंने कहा कि शोर मचाकर झूठ बोलने का काम करते हुए कांग्रेस व सपा भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। हमें सजग रहकर विपक्ष के झूठ और फरेब का पदार्फाश करना है और केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव सभी जाति वर्गों तथा व्यक्तियों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए काम किया है। गरीब को घर, मरीज को दवाई, किसान को खाद पानी, छात्रों को उत्तम शिक्षा, व्यापारियों को सुरक्षा तथा महिलाओं को सम्मान की गारंटी के साथ भाजपा सरकारों ने काम किया है।
Howdy, I believe your website might be havibg webb browser compatibility problems.
Whenefer I look at your web site in Safari, it looks fine
but when opening in I.E., it has some overelapping issues.
I simply wanted to givbe you a quick heads up! Other than that, fantastic website! https://z42mi.Mssg.me
Howdy, I believe youjr website might be having web browser compatibility problems.
Whenever I look att your web site in Safari, itt looks fine bbut when opening in I.E., itt has some overlapping issues.
I simply wanted to give you a quick heads up! Other than that, fantastic website! https://z42mi.Mssg.me